Best Famous Shayari In Hindi & English
Famous Shayari In Hindi के इस पोस्ट में आप सबका हार्दिक स्वागत है दोस्तों. आज मैं आपलोगों ले लिए कुछ फेमस शायरी इन हिंदी ले कर आया हूँ, इनमें से कुछ शायरियां तो बहोत ही ज्यादा फेमस हैं, और हम सभी कभी न कभी गाहे -बगाहे इन Famous Shayari का उपयोग करते रहते हैं.
इस पोस्ट में मेरी कुछ पसंदीदा Famous Shayari In Hindi By Famous Poets को शामिल किया है मैंने। यूँ तो वो लाखों में हैं, मगर आज उनमे से कुछ ही पेश कर रहा हूँ।
ये मशहूर शायरियां कुछ ऐसे मशहूर शायरों की हैं, जिन्हे तकरीबन सारी दुनिया में पढ़ा औए सुना जाता है. इन मशहूर शायरों की शायरी आप ने भी शायद सुनी होंगी. मेरी कोशिश है कि,कुछ Famous Shayar Ki Shayari In Hindi आप सबके लिए एक ही जगह मिले, और मैं कोशिश करूंगा कि, इस पोस्ट को अपडेट करता रहूँ, ताकि आपको और ढेर सारी मशहूर शायरी पढने का मौका मिलता रहे मेरे इस पोस्ट पर.
जहाँ तक मुमकिन हुआ है, मैं इन मशहूर शायरियों को लिखने वाले का नाम भी इस पोस्ट में डाला है, ताकि आप उस Famous Shayari के राइटर का नाम भी जान सके।

और जहाँ मैंने Famous Shayari बिना लेखक के नाम के डाला है, आप समझ लेना कि, उनके लेखक का नाम पता नहीं चल पाया है.
उम्मीद करता हूँ, Famous Shayari In Hindi की ये पोस्ट आपको ज़बरदस्त पसंद आएगी और आप इसका भरपूर लुत्फ़ उठायेगे. पोस्ट पसंद आये तो, शेयर करना न भूलें उन लोगों के साथ, जिन्हे ऐसे फेमस शायरी पसंद आ सकती है.
आइये देखते हैं कुछ Famous Shayari In Hindi
बड़े लोगों से मिलने में हमेशा फ़ासला रखना
जहाँ दरिया समुंदर से मिला दरिया नहीं रहता – बशीर बद्र

- Bade logon se milane mein hamesha fasla rakhna
Jahan dariya samundar se mila dariya nahin rahata - कल चौदहवीं की रात थी शब भर रहा चर्चा तिरा
कुछ ने कहा ये चाँद है कुछ ने कहा चेहरा तिरा – इब्न-ए-इंशा - Kal chaudahvin ki raat thi shab bhar raha charcha tira
Kuchh ne kaha ye chaand hai kuchh ne kaha chehra tira - अब के हम बिछड़े तो शायद कभी ख़्वाबों में मिलें
जिस तरह सूखे हुए फूल किताबों में मिलें – अहमद फ़राज़ - Ab ke hum bichhade to shayad kabhi khwabon mein milen
Jis tarah sukhe hue fool kitaabon men milen
Most Famous Love Shayari In Hindi

दोनों जहान तेरी मोहब्बत में हार के
वो जा रहा है कोई शब-ए-ग़म गुज़ार के – फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
Donon jahaan teri mohabbat men haar ke
Wo ja raha hai koi shab-e-gam gujaar k
सुब्ह होती है शाम होती है
उम्र यूँही तमाम होती है – मुंशी अमीरुल्लाह तस्लीम

Subha hoti hai shaam hoti hai
Umr yunhi tamam hoti hai
उस के दुश्मन हैं बहुत आदमी अच्छा होगा
वो भी मेरी ही तरह शहर में तन्हा होगा
निदा फ़ाज़ली
Us ke dushman hain bahot, aadmi achchha hoga
wo bhi meri hi tarah shahar me taha hoga
आदिल मंसूरी
मुझे पसंद नहीं ऐसे कारोबार में हूँ
ये जब्र है कि मैं ख़ुद अपने इख़्तियार में हूँ
Mujhe pasand nahi aise karobar me hoon
Ye zabra hai ki, main khud apne ikhtiyar mein hoon
Shayari Of Famous Poets In Hindi

मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर
लोग साथ आते गए और कारवाँ बनता गया – मजरूह सुल्तानपुरी
Main akela hi chala tha janib-a-manzil magar
Log saath aate gaye or caravan banata gaya

रंजिश ही सही दिल ही दुखाने के लिए आ
आ फिर से मुझे छोड़ के जाने के लिए आ
Ranjish hi sahi dil hi dukhaane ke lie aa
Aa fir se mujhe chhod ke jaane ke lie aa
Ahmad Faraz
वो आए हैं पशेमां लाश पर अब
तुझे अय ज़िंदगी लाऊं कहां से
मोमिन
Wo aaye hain pareshaan laash par ab
Tujhey ay zindagi laaun kahan se
वो आए बज़्म में इतना तो ‘फ़िक्र’ ने देखा
फिर इस के बा’द चराग़ों में रौशनी न रही
अल्ताफुर्रहमान फ़िक्र यज़दानी
o aaye bazm mein itna to ‘fikr’ ne dekha
Fir is ke baad charogon mein roshni na rahi

मैं ज़िंदगी का साथ निभाता चला गया
हर फ़िक्र को धुएँ में उड़ाता चला गया – साहिर लुधियानवी
Main zindagi ka saath nibhata chala gaya
Har fikr ko dhuen men udaata chala gaya
पूछा जो उन से चाँद निकलता है किस तरह
ज़ुल्फ़ों को रुख़ पे डाल के झटका दिया कि यूँ
आरज़ू लखनवी
Poochha jo un se chaand nikala hai kis tarah
Zulfon ko rookh pe daal ke jhatka diya ki yun
Famous Poets Shayari In Hindi

हर आदमी में होते हैं दस बीस आदमी
जिस को भी देखना हो कई बार देखना – निदा फ़ाज़ली
Har adami mein hote hain thus bees aadmi
Jis ko bhi dekhna ho kai baar dekhna

दिल ना-उमीद तो नहीं नाकाम ही तो है
लम्बी है ग़म की शाम मगर शाम ही तो है
Dil Naummeed to nahi, naakaam hi to hai
Labi hai gham ki shaam magar, shaam hi to hai
Faiz Ahmad Faiz
बहुत पहले से उन क़दमों की आहट जान लेते हैं
तुझे ऐ ज़िंदगी हम दूर से पहचान लेते हैं – फ़िराक़ गोरखपुरी
Bahut pahale se un kadamon ki ahat john lete hain
Tujhe ai zindagi hum door se pehchan lete hain
न जी भर के देखा न कुछ बात की
बड़ी आरज़ू थी मुलाक़ात की – बशीर बद्र

Na ji bhar ke dekha na kuchh baat ki
Bbadi arzu thi mulaqat ki
कुछ तो मजबूरियाँ रही होंगी
यूँ कोई बेवफ़ा नहीं होता – बशीर बद्र
Kuchh to majburian rahi hongi
Yun koi bewafa nahin hota
लोकप्रिय शायरी हिंदी में
बड़े गौर से सुन रहा था जमाना
तुम्ही सो गये दास्तां कहते कहते -साक़िब लखनवी
Bare gaur se sun raha tha zaman
Tumhi so gaye dastaan kahte kahte
The Most Famous Shayari In Hindi

क़ैस जंगल में अकेला है मुझे जाने दो
ख़ूब गुज़रेगी जो मिल बैठेंगे दीवाने दो – मियाँ दाद ख़ां सय्याह
Qais jungle main akela hai mujhe jaane do
Khoob gujregi jo mill baithenge diwane do
ये भी पढ़ें इंतज़ार शायरी
चुपके चुपके रात दिन आँसू बहाना याद है
हम को अब तक आशिक़ी का वो ज़माना याद है – हसरत मोहानी
Chupke chupke raat din ansu bahaana yaad hai
Hum ko ab tak ashiki ka wo zamana yaad hai
मिर्ज़ा ग़ालिब फेमस शायरी

रगों में दौड़ते फिरने के हम नहीं क़ाइल,
जब आँख ही से न टपका तो फिर लहू क्या है – मिर्ज़ा ग़ालिब
Rago Me Daudte Firne Ke Ham Nahi Kaiel
Jab Ankh Hi Se Na Tapka To Fir Lahu Kya Hai
मिलता तो बहुत कुछ है इस ज़िन्दगी में
बस हम गिनती उसी की करते है जो हासिल ना हो सका – गुलज़ार
Milta to bahot kuchh hai is zindagi mein
Bas ham ginti usi ki kartey hain, jo haasil na ho saka
ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले
ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है – अल्लामा इक़बाल

Khudi ko kar buland itana ki har taqdeer se pahale
khuda bande se khud poochhe bata teri raza kya hai
वो अफ़्साना जिसे अंजाम तक लाना न हो मुमकिन
उसे इक ख़ूब-सूरत मोड़ दे कर छोड़ना अच्छा – साहिर लुधियानवी
Wo afsaana jise anjaam tak laana n ho mumakin
Use ik khoob-surat mod de kar chhodna achchha
Shayari By Famous Shayar In Hindi
कौन देता है उम्र भर का सहारा फ़राज़
लोग तो जनाज़े में भी कंधे बदलते रहते हैं
Kaun Deta Hai Umar Bhar Ka Sahara, Faraz
Log To Janaje Mein Bhi Kandhe Badalte Rehate Hai -Ahmad Faraz
अभी जब आप इन Famous Shayro Ki Shayri पढ़ रहे है, तो आपको एक बात बताता चलूँ। क्या आप जानते है, कितने ही बड़े- बड़े शायर मुफलिसी और गरीबी में अपनी पूरी ज़िन्दगी काट देते हैं?
जी हाँ, ये एक कड़वा सच है। यहाँ आप जिन फेमस शायरों की शायरी पढ़ रहे हैं, उनमे से बहोत से शायरों ने पूरी ज़िन्दगी दुःख और ग़मों के साये में काटी थी। ऐस भी हुआ था की, उन्हें और उनके परिवार को दो वक़्त का खाना तक नसीब नहीं होता था।

कितनी दर्दनाक और शर्मनाक बात है न, दर्दनाक उन शायरों के लिए और शर्मनाक हम सब के लिए। याद रख्खें हर शायर किस्मत से गुलज़ार नहीं होता, कुछ यूँ ही फ़ना हो जाते हैं, ख़ामोशी से, कुछ कभी न मरने वाले शेर और ग़ज़ल कहके।
आपको, यूँ बीच में रोकने के लिए माफ़ी चाहूंगा, जस्ट शेयर करना चाहता था इस कड़वी सच्चाई को। चलिए अपने famous sher o shayari in hindi के सफर को जारी रखते हैं।
Famous Love Shayari In Hindi
उस की याद आई है साँसो ज़रा आहिस्ता चलो
धड़कनों से भी इबादत में ख़लल पड़ता है – राहत इंदौरी
Us ki yaad aayi hai sanso zara aahista chalo
Dhadkanon se bhi ibadat mein khalal padta hai
ये इश्क़ नहीं आसाँ इतना ही समझ लीजे
इक आग का दरिया है और डूब के जाना है – जिगर मुरादाबादी

Ye ishq nahin asaan itana hi samajh leeje
Ek aag ka dariya hai or dube ke jaana hai
Famous Romantic Shayari In Hindi
अंगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ
देखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ – निज़ाम रामपुरी
Angadaai bhi wo lene na paaye utha ke haath
Dekha jo mujh ko chhod diya muskura ke haath
हम आह भी करते हैं तो हो जाते हैं बदनाम
वो क़त्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होता – अकबर इलाहाबादी
Hum aah bhi karte hain toh ho jaate hain badnaam
Who katl bhi karte hain toh charcha nahin hota
अपने चेहरे से जो ज़ाहिर है छुपाएँ कैसे
तेरी मर्ज़ी के मुताबिक़ नज़र आएँ कैसे – वसीम बरेलवी
Apne chehre se jo zahir hai chhupaaen kaise
Teri marzi k mutabiq nazar aaen kaise
Famous Sad Love Shayari In Hindi
एक मुद्दत से तिरी याद भी आई न हमें
और हम भूल गए हों तुझे ऐसा भी नहीं – फ़िराक़ गोरखपुरी

Ek muddat se tiri yaad bhi i na hamen
Aur hum bhool gaye hon tujhe aisa bhi nahin
किस किस को बताएँगे जुदाई का सबब हम
तू मुझ से ख़फ़ा है तो ज़माने के लिए आ – अहमद फ़राज़
Kis kis ko bataaenge judaai ka sabab hum
Tu mujh se khafa hai to zamaane ke lie a
ख़बर सुन कर मिरे मरने की वो बोले रक़ीबों से
ख़ुदा बख़्शे बहुत सी ख़ूबियाँ थीं मरने वाले में – दाग़ देहलवी
Khabar sun kar mire marane ki woh bole rakibon se
Khuda bakhshe bahut si khubiyaan thin marne vale mein
Top 10 Famous Shayari
- पत्ता पत्ता बूटा बूटा हाल हमारा जाने है
जाने न जाने गुल ही न जाने बाग़ तो सारा जाने है – मीर तक़ी मीर - वो तो ख़ुश-बू है हवाओं में बिखर जाएगा
मसअला फूल का है फूल किधर जाएगा – परवीन शाकिर - कौन कहता है कि मौत आई तो मर जाऊँगा
मैं तो दरिया हूँ समुंदर में उतर जाऊँगा – अहमद नदीम क़ासमी - झुकी झुकी सी नज़र बे-क़रार है कि नहीं
दबा दबा सा सही दिल में प्यार है कि नहीं – कैफ़ी आज़मी - कभी ख़ुद को कभी ख़्वाबों को सदा देते हैं
कैसी दीवार उठाते हैं गिरा देते हैं – आरिफ़ आज़मी - लहू-लुहान नज़ारों का ज़िक्र आया तो
शरीफ़ लोग उठे दूर जा के बैठ गए – दुष्यंत कुमार - तुम ने किया न याद कभी भूल कर हमें
हम ने तुम्हारी याद में सब कुछ भुला दिया – बहादुर शाह ज़फ़र - काम अब कोई न आएगा बस इक दिल के सिवा
रास्ते बंद हैं सब कूचा-ए-क़ातिल के सिवा – अली सरदार जाफ़री - ‘इंशा’-जी उठो अब कूच करो इस शहर में जी को लगाना क्या
वहशी को सुकूँ से क्या मतलब जोगी का नगर में ठिकाना क्या – इब्न-ए-इंशा - आइना देख कर तसल्ली हुई
हम को इस घर में जानता है कोई – गुलज़ार
Famous Shayari On Life
ज़िंदगी तू ने मुझे क़ब्र से कम दी है ज़मीं
पाँव फैलाऊँ तो दीवार में सर लगता है – बशीर बद्र
Zindagi tu ne mujhe kabr se kam di hai zamin
Paanv failaaun to deewar mein sar lagta hai
जहाँ रहेगा वहीं रौशनी लुटाएगा
किसी चराग़ का अपना मकाँ नहीं होता – वसीम बरेलवी

Jahan rahega vahin raushanee lutaaega
Kisi charagh ka apna makaan nahin hota
Famous Shayari About Life In Hindi
हाथों की लकीरों पे मत जा ऐ “गालिब”
नसीब उनके भी होते हैं जिनके हाथ नहीं होते – मिर्ज़ा ग़ालिब
Hatho Ki Lakiron Pe Mat Ja E “Galib”
Nasib Unake Bhi Hote Hai, Jinake Hath Nahi Hote
Famous Shayari In Hindi Font
ज़िंदगी क्या किसी मुफ़लिस की क़बा है जिस में
हर घड़ी दर्द के पैवंद लगे जाते हैं – फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
Zindagi kya kisi muflis key kaba hai jis men
Har ghadi dard ke paivand lage jaate hain

ज़िन्दगी ज़िंदादिली का नाम है
मुर्दा दिल क्या ख़ाक जिया करते हैं
Zindagi zindadili ka naam hai
Murda dil kya khak jiya kartey hain
Famous shayari of famous shayar
मैं सच कहूँगी मगर फिर भी हार जाऊँगी
वो झूट बोलेगा और ला-जवाब कर देगा – परवीन शाकिर
Mainn sach kahoonngi fir bhi haar jaungi
Wo jhooth bolega aur La-Zawab kar dega
होश वालों को ख़बर क्या बे-ख़ुदी क्या चीज़ है
इश्क़ कीजे फिर समझिए ज़िंदगी क्या चीज़ है – निदा फ़ाज़ली
Hosh waalon ko khabar kya bay-khudi kya cheese hai
Ishq kije fir samajhie zindagi kya cheese hai
Famous Shayari In Hindi On Life

उम्र-ए-दराज़ माँग के लाये थे चार दिन
दो आरज़ू में कट गए दो इंतिज़ार में – सीमाब अकबराबादी
Umr-a-daraz maang ke lai thhe chaar din
Do arzu mein kat gaye do intizaar mein
सितारों से आगे जहाँ और भी हैं
अभी इश्क़ के इम्तिहाँ और भी हैं – अल्लामा इक़बाल
Sitaaron se age jahan aur bhi hain
Abhi ishq ke imtihaan aur bhi hain
Famous Hindi Shayari Of Famous Shayar Rahat Indori
अब ना मैं हूँ, ना बाकी हैं ज़माने मेरे
फिर भी मशहूर हैं शहरों में फ़साने मेरे
ज़िन्दगी है तो नए ज़ख्म भी लग जाएंगे
अब भी बाकी हैं कई दोस्त पुराने मेरे – राहत इन्दोरी
Ab Na Main Hun, Na Baaki Hai Zamane Mere
Fir Bhi MashHoor Hain Shaharon Mein Fasane Mere
Zindagi Hai Toh Naye Zakhm Bhi Lag Jayenge
Ab Bhi Baaki Hain Kayi Dost Puraane Mere
अच्छा ख़ासा बैठे बैठे गुम हो जाता हूँ
अब मैं अक्सर मैं नहीं रहता तुम हो जाता हूँ – अनवर शऊर
Achchha khasa baithhe baithhe gum ho jaata hun a
Ab main aksar main nahin rahata tum ho jaata hun
Famous Funny Shayari In Hindi

उसी को जीने का हक़ है जो इस ज़माने में
इधर का लगता रहे और उधर का हो जाए – वसीम बरेलवी
Usi Ko Jeene Ka Haq Hai Jo Is Zamane Men,
Idhar Ka Lagata Rahe Aur Udhar Ka Ho Jaye
Love Shayari In Hindi By Famous Poets
मैंने दबी आवाज़ में पूछा? मुहब्बत करने लगी हो?
नज़रें झुका कर वो बोली! बहुत
Maine Dabi Aawaz Me Puchh? Mohabbat Karane Lagi Ho?
Nazare Jhuka Kar Wo Boli! Bahut -Gulzar
अदा से देख लो जाता रहे गिला दिल का
बस इक निगाह पे ठहरा है फ़ैसला दिल का – अरशद अली ख़ान क़लक़
लाज़वाब शायरी In Hindi
Ada se dekh lo jaata rahe gila dil ka
Bas ek nigaah pay thhahara hai faisala dil ka
तेरा मिलना ख़ुशी की बात सही
तुझ से मिल कर उदास रहता हूँ – साहिर लुधियानवी
Tera milana khushi ki baat sahi
Tujh se mil kar udaas rahata hun
Famous Urdu Shayari In Hindi
कभी यक-ब-यक तवज्जोह कभी दफ़अतन तग़ाफ़ुल
मुझे आज़मा रहा है कोई रुख़ बदल बदल कर – शकील बदायुनी
Kabhi yak-b-yuck tavajjoh kabhi dafatan taghaful
Mujhe azma raha hai koi rukh badal badal kar
कौन सी बात कहाँ कैसे कही जाती है
ये सलीक़ा हो तो, हर बात सुनी जाती है

Kaun Si Baat Kaha Kaise Kahi Jati Hai,
Ye Salika Ho To, Har Baat Suni Jati Hai -Wasim Barelvi
ना शाखों ने पनाह दी,ना हवाओ ने बक्शा
वो पत्ता आवारा ना बनता तो क्या करता
Na Shakhon Ne Di Panah, Na Hawaon Ne Bakhsha
Woh Patta Aawara Na Banta Toh Aur Kya Karta
चुनिंदा शायरों की शायरी

किसी पर मर जाने से होती हैं मोहब्बत
इश्क जिंदा लोगों के बस का नहीं
Kisi Par mar Jane Se Hoti Hain Mohabbat,
Ishq Zinda Logon ke Bas Ka Nahi -Gulzar
हम ने सीने से लगाया दिल न अपना बन सका
मुस्कुरा कर तुम ने देखा दिल तुम्हारा हो गया – जिगर मोरादाबादी
Ham Ne Seene Se Lagaya Dil Naa Apana Ban Saka,
Muskura Kar Tumane Dekha Dil Tumhara Ho Gaya
Famous Shayari In Hindi On Life
कुछ है कि जो घर दे नहीं पाता है किसी को
वर्ना कोई ऐसे तो सफ़र में नहीं रहता – वसीम बरेलवी
Kuchh Hai Ki Jo Ghar De Nahi Pata Hai Kisi Ko,
Warna Koi Yese To Safar Me Nahi Rahata

अजीब लुत्फ़ कुछ आपस की छेड़-छाड़ में है
कहाँ मिलाप में वो बात जो बिगाड़ में है – इंशा अल्लाह ख़ान इंशा
Ajeeb lutf kuchh aapas key chhed-chad mein hai
Kahan milap mein wo baat jo bigad mein hai
Famous Love Shayari In hindi For Girlfriend
जब भी आता है मिरा नाम तिरे नाम के साथ
जाने क्यूँ लोग मिरे नाम से जल जाते हैं – क़तील शिफ़ाई
Jab bhi aata hai mira naam tire naam ke saath
Jaane kyun log mire naam se jal jaate hain
तुम को आता है प्यार पर ग़ुस्सा
मुझ को ग़ुस्से पे प्यार आता है – अमीर मीनाई
Tum ko ata hai pyaar par gussa
Mujh ko gusse pe pyaar aata hai
मोहब्बत में नहीं है फ़र्क़ जीने और मरने का
उसी को देख कर जीते हैं जिस काफ़िर पे दम निकले – मिर्ज़ा ग़ालिब
Mohabbat mein nahi hai fark jeene or marane ka
Usi ko dekh kar jite hain jis kaafir pe dam nikale
दुनिया भर के मशहूर और फेमस शायरों ने एक से बढ़कर एक शेर कहे हैं, ये collection आगे भी बढ़ता ही जाएगा
Best Of Nida Fazli Shayari
हर नफ़स उम्र-ए-गुज़िश्ता की है मय्यत ‘फ़ानी’
ज़िंदगी नाम है मर मर के जिए जाने का – फ़ानी बदायुनी
Har nafas umr-a-guzishta ki hai mayyat ‘fani’
Zindagi naam hai mar mar ke jie jaane ka
Famous Shayari On Love In Hindi

इश्क़ इक ‘मीर’ भारी पत्थर है
कब ये तुझ ना-तवाँ से उठता है – मीर तक़ी मीर
Ishq ik ‘meer’ bhari patthar hai
Kab ye tujh na-tavan se uthhata hai
Popular Shayari In Hindi
ख़ंजर चले किसी पे तड़पते हैं हम ‘अमीर’
सारे जहाँ का दर्द हमारे जिगर में है – अमीर मीनाई
Khanjar chale kisi pe tadpate hain hum ‘amir’
Saare jahaan ka dard hamare jigar men hai
मोहब्बत करने वाले कम न होंगे
तिरी महफ़िल में लेकिन हम न होंगे – हफ़ीज़ होशियारपुरी
Mohabbat karne wale kam na honge
Tiri mahafil men lekin ham na honge
Mirza Ghalib Famous Shayari In Hindi
आईना क्यूँ न दूँ कि तमाशा कहें जिसे
ऐसा कहाँ से लाऊँ कि तुझ सा कहें जिसे – मिर्ज़ा ग़ालिब
Aaina kyun na dun ki tamasha kahen
Jise aisa kahaan se laaun ki tujh sa kahen jise
हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले
बहुत निकले मिरे अरमान लेकिन फिर भी कम निकले – मिर्ज़ा ग़ालिब
Hajaaron khwahishen aisi ki har khwahish pe dam nikale
Bahut nikle mire armaan lekin fir bhi kam nikale
हम ने माना कि तग़ाफ़ुल न करोगे लेकिन
ख़ाक हो जाएँगे हम तुम को ख़बर होते तक – मिर्ज़ा ग़ालिब

Hum ne maana ki taghaful na karoge lekin
Khak ho jaaenge hum tum ko khabar hote tak
Famous Hindi Shayari In English
कुछ उसूलों का नशा था कुछ मुक़द्दस ख़्वाब थे
हर ज़माने में शहादत के यही अस्बाब थे – हसन नईम
Kuchh usulon ka nasha tha kuchh muqaddas khwab the
Har zamaane men shahadat k yahi asbab the
दिल में किसी के राह किए जा रहा हूँ मैं
कितना हसीं गुनाह किए जा रहा हूँ मैं – जिगर मुरादाबादी
Dil mein kisi ke raah kie ja raha hun main
Kitana hasin gunah kie ja raha hun main
Deep Shayari By Famous Shayar
इन्हीं पत्थरों पे चल कर अगर आ सको तो आओ
मिरे घर के रास्ते में कोई कहकशाँ नहीं है – मुस्तफ़ा ज़ैदी
Inhin pattharon pe chal kar agar a sako to ao
Mire ghar ke raste men koi kahakashaan nahin hai
अंदाज़ अपना देखते हैं आइने में वो
और ये भी देखते हैं कोई देखता न हो – निज़ाम रामपुरी
Andaaz apna dekhate hain aine men wo
Aur ye bhi dekhate hain koi dekhta na ho

तुम ज़माने की राह से आए
वर्ना सीधा था रास्ता दिल का – बाक़ी सिद्दीक़ी
Tum zamaane ki raah se aaye
Warna seedha tha rasta dil ka
Famous 2 Line Shayari In Hindi
हम से क्या हो सका मोहब्बत में
ख़ैर तुम ने तो बेवफ़ाई की – फ़िराक़ गोरखपुरी
Hum se kya ho saka mohabbat mein
Khair tum ne to bevfai key
चले तो पाँव के नीचे कुचल गई कोई शय
नशे की झोंक में देखा नहीं कि दुनिया है – शहाब जाफ़री
Chale to paanv ke niche kuchal gai koi shay
Nnashe ke jhonk men dekha nahin ki duniya hai
दोस्तों, कैसी लगी ये Famous Shayari In Hindi की पोस्ट? में 100% sure तो नहीं हो सकता, फिर भी उम्मीद करता हूँ कि, आपको ये फेमस शायरों की फेमस शायरी ज़रूर अच्छी लगी होगी। अगर अच्छी लगी हो तो तो अपने दोस्तों के साथ और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पे ज़रूर शेयर करें।
जल्द मुलाकात होगी तब तक के लिए विदा दीजिये, अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें।