Interesting Facts About Priyanka Chopra In Hindi: रोचक तथ्य Priyanka Chopra के
Interesting Facts, के इस कड़ी में आप सबका स्वागत करता हूँ। आज हम देखेंगे कुछ Interesting Facts About Priyanka Chopra In Hindi.
प्रियंका चोपड़ा का जीवन एक आदर्श है इस बात का कि, अगर आपमें लगन है तो आप कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। और अपने सारे सपनो को सच होता देख सकते हैं।
प्रियंका चोपड़ा आज इस मुकाम पर अपनी कड़ी मेहनत और अपनी बुद्धिमत्ता से पहुंची है। किसी शॉर्टकट से नहीं।

आज उनके पास जितनी शोहरत, पैसा, ऐशो आराम है, ये सब उन्होंने अपने दम पर हासिल किया है। एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्म लेने के बावुजूद उन्होंने अपनी ज़िंन्दगी में सफलता की जो ऊंचाइयां हासिल की है, वो सच में काबिले तारीफ़ है।
प्रियंका चोपड़ा के फिल्मों के सफर की बाते तो आप जानते ही होंगे, इसीलिए हम यहाँ उनके फ़िल्मी जीवन की चर्चा नहीं करेंगे। और कुछ ऐसे फैक्ट्स देखेंगे उनके जो शायद आप आज से पहले नहीं जानते थे प्रियंका के बारे में।
तो आईये देखते हैं –
Interesting Facts About Priyanka Chopra In Hindi

Priyanka Chopra का जन्म जमशेदपुर में हुआ था.माता-पिता दोनों भारतीय सेना में चिकित्सक थे।
प्रियंका ने अपनी हाई-स्कूल शिक्षा का एक हिस्सा बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में पूरा किया था।
Priyanka Chopra, क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट या इंजीनियर बनना चाहती थीं। मगर मिस इंडिया बनने के बाद उन्होंने पढाई बीच में ही छोड़ दी।
अपने भाई के जिद पर ही उन्होने Miss India कांटेस्ट का फॉर्म भरा था। और भाई की जिद ने उनकी दुनिया बदल दी।
2000 में iमहज़ 17 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ज़िन्दगी का पहला खिताब ‘मिस फेमिना’ जीता था
उसी साल यानि 2000 में ही Priyanka Chopra Miss World चुनी गयीं।

प्रियंका ने मिस वर्ल्ड 2000 में अपने आखरी सवाल का गलत जवाब दिया था, इसके बावजूद उन्हें मिस वर्ल्ड चुना गया।
उनसे पूछा गया था कि, “आपको क्या लगता है कि आज की सबसे सफल जीवित महिला कौन है और क्यों?”
प्रियंका ने जवाब में “Mother Teresa” कहा था, जबकि Mother Teresa की मृत्यु में 1997 में ही हो चुकी थी।
इस गलत जवाब के बावजूद सारे जज उनके ही पक्ष में रहे।
(एक गलत जवाब, कभी कभी आपकी ज़िन्दगी “बना” भी सकता है। इस बारे में प्रियंका से प्रेरणा न लें, और अगर आप लेते हैं, तो अपनी जिम्मेदारी पे लें, मुहे न जिम्मेदार ठहराएं बाद में।)
Facts About Priyanka Chopra In Hindi

प्रियंका 2010 में Italy के मशहूर Salvatore Ferragamo Museum में अपने पैरों की छाप देने वाली वो पहली भारतीय फिल्म स्टार बनीं।
इससे पहले ये सम्मान 1938 में कूचबिहार की महारानी इंदिरा को मिला था।
मशहूर अमेरिकन ब्रांड GUESS के विज्ञानपन में काम करने वाली प्रियंका चोपड़ा पहली भारतीय हैं।
Priyanka Chopra ने 2016 में प्रियंका ने टाइम मैगज़ीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह बनाई।
प्रियंका एक अच्छी सिंगर भी हैं और हॉलीवुड में बतौर गायिका भी गा चुकी हैं।
Priyanka Chopra के खाते में कुछ एकल हैं, जिसमें बोनी रिट के “I Can’t Make You Love Me” का कवर और “इन माई सिटी” पर Will.I.Am के साथ सहयोग शामिल है।
पिटबुल के साथ उनका दूसरा एकल, जिसका शीर्षक “Exotic” था, ने प्रियंका को कनाडा के शीर्ष 100 चार्ट में स्थान दिलाया था।
क्लाउडिया शिफ़र, एड्रियाना लीमा और अन्ना निकोल स्मिथ, जैसी अंतर्राष्ट्रीय मॉडल्स के साथ काम करने वाली वो इकलौती भारतीय हैं।
बालों के देखभाल के लिए प्रियंका चोपड़ा ने अपना ब्र्रांड Anomaly Haircare लांच किया था, और ये ठीक ठाक चल रहा हैं।
प्रियंका का अपना एक रेस्टुरेंट भी है जिसका नाम SONA है।
Purple Pebble Pictures एक फिल्म और टेलीविज़न स्टूडियो की मालकिन हैं प्रियंका चोपड़ा।
प्रियंका चोपड़ा, डेटिंग एप्प Bumble में भी बिज़नेस पार्टनर हैं।
आप समझ सकते है कि, पैसों का सही उपयोग कैसा किया जाय, इस पे उनसे राय ली ही जा सकती है।
Meghan Markle, जिन्हे Duchess of Sussex के तौर पर जाना जाता है उनकी बहोत अच्छी दोस्त हैं। प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल की शाही शादी में प्रियंका एक मात्र आमंत्रित भारतीय थी।
रोचक तथ्य प्रियंका चोपड़ा के

Priyanka Chopra जंक फूड बहोत पसंद करती हैं और अक्सर फ्रेंच फ्राइज और पिज्जा खाती हैं।
मगर अचार के साथ खिचड़ी उनका सबसे प्रिय खाना है।
‘पिग्गी चॉप्स’ ये नाम उन्हें अभिषेक बच्चन ने फिल्म “ब्लफमास्टर” की शूटिंग के दौरान दिया था।
Priyanka Chopra को उनके दोस्त और परिवार वाले मिमी या सनशाइन कहते हैं।
Priyanka ने Karate, Ju Jitsu, और Gatka की बाकायदा ट्रेनिंग ली हुई हैं।
Follow Us On Google News
उनकी पहली फिल्म 2002 में रिलीज़ हुई एक तमिल फिल्म “थमीज़ान” थी।
वह संयुक्त राज्य अमेरिका में एकमात्र भारतीय हैं जिन्हें National Opus Honor Choir के लिए राज्य स्तर पर चुना गया है।
प्रियंका अपने पति Nick Jonas से 10 साल बड़ी हैं।
आशा करता हूँ, आपको Interesting Facts About Priyanka Chopra In Hindi अच्छी और रोचक लगी होगी।
अपना ख्याल रखें और अपने अपनों का भी।