आखिर वही हुआ, जिसका डर था. Elon Musk ने Twitter खरीदने से इनकार कर दिया है और साथ ही ये भी कहा कि, "तुम्हारी चिड़िया चायनीज़ है 

जाओ, हम नहीं खरीदते" इस्पे Twitter ने "येड़ा समझा है क्या?" जवाब दिया है. Elon ने गहराई से सोचा और फिर वो  इस नतीजे पे पहुंचे थे 

कि,"ये मजाक-मजाक में मेरे कू इत्ता पैसा नई लगाने का है" मगर Twitter खरीदने की गोली भी वो चला चुके थे, सो उन्होंने सारे Fake Accounts 

के डिटेल्स मांगे और इसी का बहाना लेकर आज अपनी डील को कैंसिल करने की बात कही. Twitter भी कोई पाव-भाजी वाले की तो 

है नहीं, सो उन्होंने भी आस्तीन समेटते हुआ बोला,  " बावला है क्या बे, इत्ती आसानी से नहीं छूटेगा तू" उन्होंने भी Musk को कोर्ट में घसीटने 

की धमकी दी है. उधर सूत्रों का कहना है कि, Musk को Twitter की चिड़िया की क्वालिटी पसंद नहीं आई, और उन्हें वो हमेशा चाईनीज़ चिड़िया लगी. और इसीलिए 

उन्होंने चायनीज माल पे इत्ता पैसा लगाने से मन कर दिया. कहते हैं, उन्होंने Twitter से कहा कि, "इत्ते पैसे में तो, 3 Twitter मिलता हैं, तुम 1 दे रहे हो" 

मगर भाई, जिनकी नौकरियां इसके चलते Twitter से चली गयीं, वो क्या सोचते होंगे इस  "मस्क" के बारे में, ये भी तो सोचो ज़रा